संदेश

education लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

NEET PG 2026 रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

NEET PG 2026 के लिए पंजीकरण आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने सूचना बुलेटिन जारी कर आवेदन विंडो को सक्रिय कर दिया है। NEET PG 2026 के लिए पंजीकरण आधिकारिक NBEMS वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जिसमें (सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस) के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क रु 3500 तथा (एससी/एसटी/पीडब्लू) के लिए रु 2500 रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। पंजीकरण की महत्वपूर्ण तिथियां निम्न है - • पंजीकरण अवधि - 1 जुलाई 2026 ( शाम 5:00 बजे) से 21 जुलाई (रात 11:55Pm) 2026 तक बंद हो जाएगा। • एप्लिकेशन संपादन विंडो: 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक रहेगा। • परीक्षण स्थल की सूचना: 11 अगस्त, 2026 को रहेगा • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: NEET PG  परीक्षा का प्रवेश पत्र दिनांक 27 अगस्त, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएगा। • परीक्षा तिथि: NEET PG परीक्षा दिनांक 30 अगस्त, 2026 को कराई जाएगी। यह पेपर कंप्यूटर आधारित कराई जाएगी। • परिणाम की घोषणा: परिणाम की घोषणा दिनांक 30 सितंबर, 2026 तक होगी। (संभावित)  NEET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? जानें स्टे...

बैंक धोखाधड़ी (Bank fraud) क्या हैं इसका मुख्य कारण विस्तार से जाने

बैंक धोखाधड़ी (Bank fraud) क्या हैं इसका मुख्य कारण विस्तार से जाने  बैंक धोखाधड़ी (Bank fraud) मुख्य रूप से डिजिटल तरीकों, लालच, और तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर की जाती है, जिससे जालसाज आपकी मेहनत की कमाई उड़ा लेते हैं। बैंक फ्रॉड के प्रमुख कारण: ओटीपी या पिन शेयर करना: जालसाज बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं और बातों में उलझाकर One-Time Password (OTP) या PIN हासिल कर लेते हैं। फिशिंग लिंक्स (Phishing Links):   SMS या WhatsApp पर बिजली बिल, लॉटरी, या KYC अपडेट करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजे जाते हैं। क्यूआर कोड स्कैम (QR Code Scam): OLX पर सामान बेचने या पैसे प्राप्त करने के बहाने जालसाज क्यूआर कोड स्कैन करवाते हैं, जिससे पैसे कट जाते हैं। सिम स्वैप (SIM Swap):   आपके सिम की क्लोन कॉपी निकालकर जालसाज सारे ओटीपी और बैंक अलर्ट्स अपने फोन पर मंगवा लेते हैं। सार्वजनिक वाई-फाई:  मॉल या एयरपोर्ट पर असुरक्षित Public Wi-Fi का उपयोग करने से हैकर्स संवेदनशील जानकारी चुरा लेते हैं। एटीएम स्किमिंग (ATM Skimming):   एटीएम मशीन में कार्ड स्लॉट के पास कैमरा या डिवाइस लगाकर पिन...

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड (Credit Card Fraud) क्या है

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड क्या है? क्रेडिट कार्ड फ्रॉड वह अपराध है, जिसमें कोई व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आपके क्रेडिट कार्ड या उसके विवरण (Card Details) चोरी कर के उसका उपयोग करके अनधिकृत खरीदारी करता है या आपके पैसे की चोरी करता है उसको क्रेडिट कार्ड फ्राड कहते है। क्रेडिट कार्ड फ्रॉड क्या होता है? क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का मतलब है किसी व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड या उसके कार्ड विवरण का बिना अनुमति उपयोग करके खरीदारी करना या पैसे निकालना क्रेडिट कार्ड फ्राड कहलाता है। "अधिकांश मामलों में कार्डधारक को तब तक इसकी जानकारी नहीं होती, जब तक वह अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में कोई संदिग्ध लेनदेन नहीं देखता या फिर क्रेडिट रिपोर्ट चेक करने पर उसका क्रेडिट स्कोर अचानक कम नहीं हो जाता।" इसी कारण समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट जांचना बहुत आवश्यक है। यदि आपके क्रेडिट स्कोर में अचानक गिरावट आती है, तो यह आपके क्रेडिट खाते में किसी धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है। समय रहते जानकारी मिलने से आप नुकसान बढ़ने से पहले आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के प्रकार क्रेडिट कार्...

RRB Group D Result 2026 Out: रिजल्ट, मेरिट लिस्ट PDF और कट-ऑफ ऐसे करें चेक

चित्र
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी: ऐसे चेक करें अपना परिणाम, मेरिट लिस्ट PDF और कट-ऑफ RRB Group D Level 1 Result 2026 आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट PDF और स्कोर कार्ड अपने संबंधित आरआरबी (Railway Recruitment Board) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026: मुख्य जानकारी विवरण| जानकारी परीक्षा का नाम| आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती 2026 सीईएन नंबर| CEN 08/2024 परीक्षा तिथि| 27 नवंबर 2025, 8 एवं 9 जनवरी 2026 तथा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026 रिजल्ट जारी होने की तिथि| 1 जुलाई 2026 कट-ऑफ जारी| 1 जुलाई 2026 अगला चरण| शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें। चरण 1 जिस आरआरबी (RRB) के लिए आपने आवेदन किया है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। चरण 2 होम पेज पर Result या Latest Notification सेक्शन खोलें। चरण 3 "RRB Group D Result 2026 (CEN 08/202...

12वीं के बाद कौन-सा कोर्स चुनें? साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स छात्रों के लिए बेस्ट करियर विकल्प 2026

12वीं के बाद कौन-सा कोर्स चुनें? जानें अपने भविष्य के लिए सबसे बेहतर विकल्प 12वीं कक्षा या इंटरमीडिएट पास करने के बाद हर छात्र के मन में एक बड़ा सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी के आधार पर आपके करियर की दिशा तय होती है। कई छात्र और अभिभावक इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि 12वीं के बाद कौन-सा कोर्स सबसे अच्छा रहेगा। सही कोर्स का चयन करते समय केवल दूसरों की सलाह पर निर्भर नहीं होना चाहिए। आपको अपनी रुचि, क्षमता, विषय (स्ट्रीम) और भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। आज के समय में पारंपरिक कोर्सों के साथ-साथ कई नए और स्किल-आधारित कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें करियर की अपार संभावनाएं हैं। "यदि आप 12वीं के बाद कौन-सा कोर्स चुनें, 12वीं के बाद बेस्ट कोर्स की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।" 1. 12वीं के बाद साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए बेहतरीन कोर्स  साइंस स्ट्रीम (विज्ञान वर्ग) को सबसे अधिक अवसर देने वाला वर्ग माना जाता है। यदि आपने 12वीं साइंस से की है, तो आपके पास कई प्रकार के करियर चु...

बिहार पुलिस 48,000 भर्ती 2026: क्या जारी हो गई आधिकारिक अधिसूचना? जानिए पूरी सच्चाई

बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के बीच इन दिनों 48,000 पदों पर भर्ती को लेकर चर्चा तेज है। सोशल मीडिया और कई समाचार पोर्टलों पर यह दावा किया जा रहा है कि बिहार पुलिस में लगभग 48,000 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या वास्तव में आधिकारिक अधिसूचना जारी हो चुकी है? यदि आधिकारिक जानकारी की बात करें, तो अभी तक केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट पर 48000 पदों के लिए कोई विस्तृत विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के अफवाह भरी खबर पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जब तक कि आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी न जाए। हालांकि, बिहार सरकार द्वारा पुलिस बल को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में नई भर्तियों की घोषणा की गई है।" रिपोर्ट सही है या गलत ? उत्तर: फिलहाल बिहार पुलिस में 48,000 पदों पर भर्ती की कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में लगभग 37,978 पदों पर भर्ती की संभावना जताई गई है। इसलिए इस खबर को पूरी तरह ...

फ्रॉड (Fraud) क्या होता है? जानिए धोखाधड़ी के प्रकार, कारण और बचाव के आसान उपाय

फ्रॉड क्या होता है? जानिए धोखाधड़ी के प्रकार, कारण और बचाव के आसान उपाय आज के डिजिटल युग में तकनीक ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन इसके साथ ही धोखाधड़ी यानी फ्रॉड (Fraud) के मामले भी तेजी से बढ़ गये हैं। आए दिन समाचार पत्रों में बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर ठगी और निवेश धोखाधड़ी जैसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि फ्रॉड क्या होता है, फ्रॉड कितने प्रकार के हैं और इससे बचने के लिए क्या उपाय किया जा सकता है, तो आइए विस्तार से जानते है कि अपने साथ हुए फ्राड से कैसे बचा जा सकता है। फ्रॉड (Fraud) क्या है? इस लेख में आगे बढ़ने से पहले यह जान लेते है कि फ्रॉड (Fraud) क्या है फ्रॉड एक ऐसा अपराध है जिसमें कोई व्यक्ति, संस्था या समूह किसी अन्य व्यक्ति को झूठ, छल, धोखे या गलत जानकारी देकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने की कोशिश करता है। सरल शब्दों में कहें तो किसी को धोखा देकर पैसा, संपत्ति या अन्य लाभ प्राप्त करना फ्रॉड कहलाता है। "अंग्रेजी शब्द "Fraud" का हिंदी अर्थ "धोखाधड़ी" होता है। यह एक कानूनी अपराध है, जिस...

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSC board)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नवीनतम अपडेट 2026  केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड देश का सबसे बड़ा शिक्षा बोर्ड है जिसमें भारत तथा विदेशों की हजारों विद्यालय संबंध हैं वर्ष 2026 में CBSE ने छात्रों, अभिभावकों और विद्यालयों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव और नई घोषणाएँ की हैं। इनका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को अधिक लचीला, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाना है। नई भाषा नीति पर बड़ा अपडेट CBSE ने हाल ही में तीन-भाषा नीति (Three Language Policy) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं के वे विद्यार्थी, जिन्होंने पहले से विदेशी भाषा का चयन कर रखा है, उन्हें कक्षा 10 तक पुराने भाषा संयोजन के साथ पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जाएगी। इससे लाखों विद्यार्थियों को राहत मिली है और उन्हें बीच सत्र में विषय बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप CBSE बोर्ड परीक्षाओं में सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है। बोर्ड का उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति को कम करना तथा विद्यार्थियों की समझ और विश्लेषण क्ष...

NEET 2026 की रणनीतिक तैयारी: 326-दिवसीय विद्वतापूर्ण योजना

 NEET 2026 की रणनीतिक तैयारी: 326-दिवसीय विद्वतापूर्ण योजना  1. प्रारंभिक चरण की रणनीति:  नींव निर्माण हेतु अवधारणात्मक स्पष्टता   सर्वप्रथम, NEET के संपूर्ण पाठ्यक्रम का सुसंगत विश्लेषण करें, जिसमें भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान के सभी अध्यायों का क्रमबद्ध वर्गीकरण सम्मिलित हो।  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा प्रकाशित नवीनतम दिशा-निर्देश, प्रश्न प्रारूप, अंक प्रणाली एवं परीक्षा अवधि का गहन अध्ययन करें। एक सुव्यवस्थित अध्ययन अनुशासन विकसित करें जिसमें दैनिक पाठन, अवधारणात्मक पुनरावलोकन तथा साप्ताहिक परीक्षण शामिल हों।  प्रारंभिक चरण में 2–3 सप्ताह का समय केवल मूलभूत अवधारणाओं की सम्यक समझ और विषयगत आत्म-समीक्षा हेतु निर्धारित करें। 🌱📖🧭 2. विस्तृत अध्ययन योजना: बहुस्तरीय रणनीति का निर्माण   कक्षा 11वीं एवं 12वीं दोनों की पाठ्यवस्तु को तुलनात्मक रूप से संतुलित रखें; प्रत्येक सप्ताह कम-से-कम एक दिन को समर्पित करें पुनरावृत्ति हेतु।  अध्ययन लक्ष्यों को सूक्ष्म (दैनिक), मध्यम (साप्ताहिक), एवं दीर्घकालिक (मासिक) श्...

DU UG Admission 2026: कॉलेज चुनने का आज अंतिम दिन! आज रात बंद हो जाएगा पंजीकरण पोर्टल:

Delhi University admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक मैं दाखिला करने हेतु आज दिनांक 11 जुलाई 2026 समय 11:59 बजे को पंजीकरण पर्टल बंद हो जाएगा फेज 1 के लिए अंतिम मौका है 16 जुलाई को सीट अलॉटमेंट की सूची आएगी  विस्तार  Delhi University admission 2025:  शैक्षणिक सत्र 2026- 2027 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय मैं स्नातक की पढ़ाई के लिए दाखिला के लिए प्रक्रिया जारी है। बड़ा सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल का पजीकरण सोमवार को 11 जुलाई 2026 को समय 11:59 बजे फेज 1 का पंजीकरण बंद हो जाएगा पोर्टल बंद होने से पहले उम्मीदवार अपना फॉर्म सबमिट कर दें। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रकिया कब चालू की गई थी   दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने UG Admission 2026 के लिए CSAS पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू की थी। इसके बाद 3 जुलाई 2026 से कॉलेज और कोर्स प्रेफरेंस भरने की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसकी अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई थी। DU UG Admission 2026: पहली सीट आवंटन सूची कब जारी होगी? DU UG Admission 2026 के तहत पहली सीट आवंटन सूची (First CSAS Allocation Li...