प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) 2026: जानिए पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) 2026: जानिए योग्यता या किसी योजना, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज भारत सरकार द्वारा देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है या जो कच्चे मकान, झोपड़ी एवं जर्जर मकानों में रहते हैं। भारत सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार के पास अपना सुरक्षित और पक्का मकान हो। यदि आप भी गांव में रहते हैं और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है,तो इस योजना के तहत आपको भी पक्का मकान मिल सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्या है? प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) भारत सरकार की एक प्रमुख आवास योजना है, जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2016 को की गई थी। यह योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है। इस योजन...