CUET UG 2027 क्या है? जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और तैयारी का तरीका
CUET UG 2027: पूरी जानकारी परिचय CUET UG (Common University Entrance Test - Undergraduate) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के अनेक केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इस लेख में हम परीक्षा तिथि, सिलेबस ,चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया,महत्वपूर्ण तिथियां,चयन प्रक्रिया, फीस, दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न , FAQ की पूरी जानकारी स्थापना का तरीका: केंद्रीय विश्वविद्यालय: संसद के अधिनियम (Act of Parliament) द्वारा स्थापित होते हैं। यह केंद्र सरकार व यूजीसी (UGC) के फंड से चलाया जाता है। राज्य विश्वविद्यालय: राज्य विधानसभा के अधिनियम (Act of State Legislature) द्वारा बनाए जाते हैं। क्या राज्य सरकार व यूजीसी (UGC) के फंड से चलाया जाता है। डीम्ड विश्वविद्यालय: यह कोई नया विश्वविद्यालय नहीं होता, बल्कि एक पहले से मौजूद संस्थान होता है, जिसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण यूजीसी (UGC) की सिफारिश पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा...