आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: अग्निवीर सीईई का परिणाम जल्द होगा जारी, यहां देखें पूरी जानकारी:


इंडियन आर्मी की ओर से कामन स्ट्रेट टेस्ट (CEE) आर्मी रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है
मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार रोल नंबर और नाम देखकर चयन स्थिति चेक कर सकते है 

आर्मी अग्निवीर भर्ती रिजल्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट:

इंडियन आर्मी की ओर से कामन स्ट्रेट टेस्ट (CEE) आर्मी रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जा सकता है। परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किए जाएंगे, ARO/जोन-वार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे।
 
आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें:

इंडियन आर्मी अग्नि वीर भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर चेक कर सकते है।

स्टेप 1• होम पेज के "Agniveer result 2026" पर जाए ।

स्टेप 2• Aro तथा zone का चयन करे  

स्टेप 3• वहां पर रोलनंबर और जन्म तिथि दर्ज करें 

स्टेप 4 • सबमिट बटन दबाने और रिजल्ट देखें।

स्टेप 5 • रिजल्ट की pdf डाउनलोड कर लें।

आर्मी अग्निवीर 2026: PFT, PMT और मेडिकल टेस्ट की डेट का इंतजार, जल्द जारी होगा आधिकारिक शेड्यूल 

जो भी परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में पास होता है तो उसको अगले पड़ाव फिजिकल टेस्ट हेतु भेजा जाएगा अभी तक PFT (Physical Fitness Test), PMT (Physical Measurement Test) और मेडिकल टेस्ट की सभी जोन/ARO की आधिकारिक तिथियां एक साथ जारी नहीं की गई हैं। लिखित परीक्षा (CEE) का परिणाम जारी होने के बाद संबंधित ARO/Zone के अनुसार रैली और फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल अलग-अलग जारी किया जाएगा। 

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: न्यूनतम शारीरिक मानक

आर्मी अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम ऊंचाई (Height), वजन (Weight) और सीने (Chest) के मानकों को पूरा करना अनिवार्य होता है अंतिम पात्रता और शारीरिक मानकों का निर्धारण भारतीय सेना द्वारा जारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपने ARO/ZOne की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy जाकर चेक कर सकते है।

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: इन पदों पर होगी भर्ती

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत निम्न प्रमुख पदों पर भर्ती की जाएगी:
1.अग्निवीर (जनरल ड्यूटी - GD)
2.अग्निवीर (टेक्निकल)
3.अग्निवीर (ट्रेड्समैन 10वीं पास)
4.अग्निवीर (ट्रेड्समैन 8वीं पास)
5.अग्निवीर (महिला मिलिट्री पुलिस)
6.सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट - NA)
7.हवलदार (एजुकेशन)
8.हवलदार (आईटी/साइबर)

आवश्यक दस्तावेज

फिजिकल टेस्ट एवं दस्तावेज़ सत्यापन के समय सामान्यतः निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं इन दस्तावेज को आप पहले से ही बनवाकर रख लेना है इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास होने पर परेशानियों का सामना न करना पड़े।

1.आधार कार्ड
2.10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
3.पासपोर्ट साइज फोटो
4.एडमिट कार्ड
5.मूल निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
6.जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
7.चरित्र प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
8.मेडिकल/फिटनेस से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़

नोट: आवश्यक दस्तावेज़ों की अंतिम सूची संबंधित ARO/भारतीय सेना की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मान्य होगी।


📚 यह भी पढ़ें
👉 JEE Main 2027: पात्रता, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NEET 2026 की रणनीतिक तैयारी: 326-दिवसीय विद्वतापूर्ण योजना

CAT 2025 की पूरी जानकारी – विस्तार से