RRB JE एडमिट कार्ड 2026 जारी



सार 
रेलवे भर्ती बोर्ड ने  आर आर बी जेई (RRB JE ) CBT 1 2026 की एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है । 27 अक्तूबर को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपनी परीक्षा का शहर, तारीख और पाली की जानकारी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र 23 अक्तूबर से उपलब्ध होने की संभावना है। जानें परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा का पूरा कार्यक्रम।

विस्तार 
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2026 के पहले चरण यानी सीबीटी-1 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 27 अक्तूबर 2026 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह पर्ची 17 अक्तूबर को जारी की गई थी। इस भर्ती के जरिए कुल 4,029 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। ध्यान दें कि 28 अक्तूबर को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए शहर सूचना पर्ची अलग से उपलब्ध कराई जानी है।

आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा 27 और 28 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर तीन पालियों में होगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, करीब चार लाख उम्मीदवारों के इसमें शामिल होने की संभावना है और परीक्षा केंद्रों की संख्या 200 से अधिक बताई गई है। शहर सूचना पर्ची से अभ्यर्थियों को यह पता चलेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी और किस तारीख तथा पाली में उन्हें शामिल होना है। उम्मीदवारों को यात्रा और ठहरने की योजना पहले से बना लेनी चाहिए। परीक्षा केंद्र का पूरा पता प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।

मुख्य विवरणः

पद का नामः जूनियर इंजीनियर (JE), डीएमएस और सीएमए

कुल रिक्तियां: 4,029 पद

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 23 अक्टूबर 2026

सीबीटी 1 परीक्षा तिथियां: 27 और 28 अक्टूबर 2026

परीक्षा का तरीका: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT Mode)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरणः

1. आधिकारिक वेबसाइट या Sarkari Result पर जाएं।

2. "RRB JE CBT 1 Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

4. सबमिट करने के बाद आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा का समय और प्रारूप क्या है?

आरआरबी जेई सीबीटी-1 परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित से 30, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति से 25, सामान्य जागरूकता से 15 और सामान्य विज्ञान से 30 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, यानी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। उपलब्ध समय-सारणी के अनुसार, पहली पाली में रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे, प्रवेश द्वार बंद होने का समय 8:30 बजे और परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 9 बजे है। दूसरी और तीसरी पाली का समय अपनी शहर पर्ची और प्रवेश पत्र से जरूर जांचें।

निष्कर्ष
उम्मीदवार अपना आर आर बी जेई (RRB JE ) CBT 1 Admit Card 2026 समय पर डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले उसमें दी गई सभी जानकारियों की जाँच करें। नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

NEET 2026 की रणनीतिक तैयारी: 326-दिवसीय विद्वतापूर्ण योजना

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: अग्निवीर सीईई का परिणाम जल्द होगा जारी, यहां देखें पूरी जानकारी:

CAT 2025 की पूरी जानकारी – विस्तार से