NEET PG 2026 रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

NEET PG 2026 के लिए पंजीकरण आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने सूचना बुलेटिन जारी कर आवेदन विंडो को सक्रिय कर दिया है। NEET PG 2026 के लिए पंजीकरण आधिकारिक NBEMS वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जिसमें (सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस) के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क रु 3500 तथा (एससी/एसटी/पीडब्लू) के लिए रु 2500 रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

पंजीकरण की महत्वपूर्ण तिथियां निम्न है -

• पंजीकरण अवधि - 1 जुलाई 2026 ( शाम 5:00 बजे) से 21 जुलाई (रात 11:55Pm) 2026 तक बंद हो जाएगा।

• एप्लिकेशन संपादन विंडो: 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक रहेगा।

• परीक्षण स्थल की सूचना: 11 अगस्त, 2026 को रहेगा

• प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: NEET PG  परीक्षा का प्रवेश पत्र दिनांक 27 अगस्त, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएगा।

• परीक्षा तिथि: NEET PG परीक्षा दिनांक 30 अगस्त, 2026 को कराई जाएगी। यह पेपर कंप्यूटर आधारित कराई जाएगी।

• परिणाम की घोषणा: परिणाम की घोषणा दिनांक 30 सितंबर, 2026 तक होगी। (संभावित) 

NEET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

NEET PG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Step-by-Step)

NEET PG 2026 के लिए आवेदन करना काफी आसान है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप आसानी से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

1. नया रजिस्ट्रेशन करें

सबसे पहले NBEMS के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और अपना प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

2. आवेदन फॉर्म भरें

यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें। इसके बाद अपनी सभी जरूरी जानकारी जैसे:व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, इंटर्नशिप से जुड़ी जानकारी,अपनी पसंद का परीक्षा राज्य ये सभी जानकारी सही-सही भरें।

3. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

निर्धारित प्रारूप में निम्नलिखित दस्तावेज़ पासपोर्ट साइज फोटो,हस्ताक्षर,अंगूठे का निशान (Thumb Impression),MBBS/FMGE सहित आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।


4. आवेदन शुल्क जमा करें

आवेदन शुल्क का भुगतान आप निम्न माध्यमों नेट बैंकिंग,डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI से कर सकते हैं।

5. फॉर्म सबमिट करें

फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें। सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण अपडेट:

परीक्षा पैटर्न में बदलाव:

NEET PG 2026 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा में 200 प्रश्नों की जगह 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। प्रश्न समयबद्ध (Time-Bound) सेक्शन में पूछे जाएंगे।

इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी

NEET PG 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को NBEMS द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक अपनी 12 महीने की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी करनी होगी या उस तारीख तक पूरी हो जानी चाहिए। यदि इंटर्नशिप समय पर पूरी नहीं होती है, तो उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

निष्कर्ष

NEET PG 2026 में सफलतापूर्वक आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को समय पर रजिस्ट्रेशन करना, आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरना, सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन शुल्क जमा करना जरूरी है। साथ ही, NBEMS द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी करना भी पात्रता की महत्वपूर्ण शर्त है। "आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें। इससे आपका आवेदन बिना किसी त्रुटि के स्वीकार होगा और आप NEET PG 2026 परीक्षा की तैयारी पर पूरी तरह ध्यान दे सकेंगे।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CAT 2025 की पूरी जानकारी – विस्तार से

NEET 2026 की रणनीतिक तैयारी: 326-दिवसीय विद्वतापूर्ण योजना 🎯📚✨

आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025: अग्निवीर सीईई का परिणाम जल्द होगा जारी, यहां देखें पूरी जानकारी: