₹2000 महीने की SIP से 1 करोड़ रुपये कैसे बन सकते हैं? जानिए Sip की ताकत
आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि वह छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार करे। बहुत लोग सोचते हैं कि क्या केवल ₹2000 महीने की SIP करके भविष्य में 1 करोड़ रुपये बनाए जा सकते हैं? तो हाँ, संभव है।
यदि सही समय तक लगातार निवेश किया जाए और अच्छा Small Cap Mutual Fund चुना जाए, तो लंबे समय में compounding की शक्ति बड़ा धन बना सकती है।
SIP क्या होती है?
SIP यानी Systematic Investment Plan
इसमें हर महीने एक निश्चित राशि Mutual Fund में निवेश की जाती है।
उदाहरण: अगर हर महीने ₹2000 निवेश
लंबी अवधि तक लगातार SIP Market growth का लाभ धीरे-धीरे बड़ा corpus तैयार हो सकता है।
Small Cap Mutual Fund क्या होता है?
Small Cap Mutual Fund उन छोटी कंपनियों में निवेश करता है जिनमें भविष्य में तेजी से बढ़ने की संभावना होती है। इन funds में,Risk अधिक होता है
उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है। लेकिन लंबे समय में return भी अधिक मिल सकता है।
₹2000 SIP से 1 करोड़ बनने में कितना समय लग सकता है?
यदि कोई निवेशक ₹2000 हर महीने SIP करता है और औसतन 15% annual return मिलता है, तो लगातार निवेश और compounding के कारण लगभग 30–35 वर्षों में 1 करोड़ रुपये के आसपास corpus बनने की संभावना बन सकती है।
ध्यान दें: Mutual Fund returns निश्चित नहीं होते हैं। Market के अनुसार return कम या ज्यादा हो सकता है।
Small Cap SIP के फायदे
छोटी राशि से शुरुआत सिर्फ ₹500 या ₹1000 से भी SIP शुरू की जा सकती है। Long Term Wealth Creation लंबे समय में compounding बड़ा धन बना सकती है। Inflation को मात देने की संभावना
Small Cap funds लंबे समय में inflation से अधिक return देने की क्षमता रखते हैं। Market गिरने पर अधिक units मिलती हैं और लंबे समय में average cost कम हो सकती है।
निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
केवल लंबी अवधि के लिए निवेश करें
Small Cap funds short term में बहुत ऊपर-नीचे हो सकते हैं। Panic Selling से बचें Market गिरने पर SIP बंद नहीं करनी चाहिए।
Emergency Fund अलग रखें
Emergency Fund को हमेशा Liquid Fund या Saving Account में रखें। Emergency fund को mutual funds या stock में ना रखें। क्योंकि Emergency Fund ऐसी फंड है जो तत्काल जरूरत पड़ती है।
निष्कर्ष
₹2000 महीने की SIP छोटी राशि लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक नियमित निवेश और compounding की शक्ति से भविष्य में बड़ा corpus तैयार किया जा सकता है। सही योजना, धैर्य और अनुशासन wealth creation का मजबूत आधार बनते हैं। यह लेख केवल आपको SIP और निवेश की शक्ति के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है, ताकि आप समझ सकें कि छोटी बचत से भी भविष्य में अच्छा financial corpus बनाया जा सकता है। किसी भी Mutual Fund में निवेश करने से पहले स्वयं पूरी जानकारी एवं जोखिम की जांच अवश्य करें तथा आवश्यकता होने पर अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श लेकर ही निवेश करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें