गूगल ने लॉन्च किया नया AI आधारित Google Finance ऐप,इस ऐप से निवेशकों को मिलेगी बड़ी सुविधा
गूगल ने लॉन्च किया नया AI आधारित Google Finance ऐप, इस ऐप से निवेशकों को मिलेगी बड़ी सुविधा टेक कंपनी Google ने निवेशकों के लिए नया Google Finance ऐप लॉन्च किया है। फिलहाल यह ऐप केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप की मदद से निवेशक शेयर बाजार की गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सकेंगे और अपने निवेश को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे।Google Finance ऐप की मुख्य विशेषताएं 1. AI 'Key Moments' फीचर इस ऐप का सबसे खास फीचर AI Key Moments है। यह फीचर किसी शेयर में अचानक आई तेजी या गिरावट के पीछे के कारणों को आसान भाषा में समझाता है। इसके लिए यूजर्स को अलग-अलग समाचार पत्रों व वेबसाइटों या लंबे आर्टिकल्स को पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी। 2. पोर्टफोलियो मैनेजमेंट Google ने अपने वेब वर्जन में पोर्टफोलियो फीचर को भी वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। यूजर्स PDF फाइल अपलोड करके अथवा स्क्रीनशॉट के माध्यम से अपने निवेश को एक ही जगह ट्रैक कर सकते हैं। इससे सभी निवेशों की जानकारी एक स्थान पर आसानी से मिल जाती है। इस ऐप में निवेशक शेयर मार्केट, क्रिप्टीकरेंसी की जानकारी तथा...