पढ़ाई और नौकरी साथ-साथ जानिए कैसे करें समय का स्मार्ट मैनेजमेंट:
सार नौकरी और पढ़ाई के बीच सही संतुलन बनाना: अगर कोई छात्र कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है और साथ में नौकरी भी करता है, तो यह काम आसान नहीं होता। लेकिन अगर वह खुद पर नियंत्रण रखे और सही प्लानिंग करे, तो पढ़ाई और नौकरी के बीच संतुलन बनाना मुमकिन है। विस्तार पढ़ाई के साथ नौकरी करना : आज के दौर में छात्र पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी, पार्ट टाइम जॉब या छोटा व्यवसाय करने के लिए सोच रहा है तो शुरुआत में छात्र को जितना आसान होता है लेकिन समय के साथ चुनौतियो का सामना करना पड़ता है छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ नौकरी पार्ट टाइम जॉब या छोटा व्यवसाय करने के साथ पढ़ाई और नौकरी के तालमेल को मिलाना आसान काम नहीं होता है। लेकिन अगर आपके अंदर चुनौतियों से लड़ने की हौसला है,तो आपका व्यक्तिगत पेशेवर विकास निश्चित है । छात्र की यही सोच प्राथमिकता तय करने और अनुशासन से पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम नौकरी अनुभव को बेहतर बना सकता है। हालांकि इसके लिए छात्र को इसके लिए अपने आप को बदलना पड़ेगा और जिसके लिए छात्र को जीवन के भीड़ से निकलकर कुछ अलग तरीके से सोचना पड़ेगा तथा अलग नुस्खे अपनाना पड़ेगा। अपनी राह खुद तय करें:...