उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का निर्देश: शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर भर्ती एक महीने में पूरी हो
देहरादून उत्तराखंड : जुलाई 2025 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि आउट सोर्स के माध्यम से 1556 पदों पर भर्ती प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी की जाए। यह निर्णय प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में संसाधनों की कमी को दूर करने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि: भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए। स्कूलों में शिक्षक एवं सहायक स्टाफ की कमी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। आउटसोर्स एजेंसियों की नियुक्ति में कोई लापरवाही न हो और योग्य उम्मीदवारों का ही चयन किया जाए। अयोग्य उम्मीदवारों का चयन न करने का कड़ाई से निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा इसके लिए प्राग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है। राज्य समग्र शिक्षा परियोजना का उद्देश्य: रा...